आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। मेंहदावल ब्लॉक के ग्राम पंचायत नन्दौर में स्थित अमन ट्रेडर्स पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय अल्पसंख्यक पदाधिकारी चौधरी औरंगजेब द्वारा वर्तमान हो रहे लोकसभा चुनाव के बाबत बैठक कर घोषित प्रत्याशी प्रवीण निषाद के पक्ष में माहौल बनाने हेतु किया गया।
इस बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी को एकबार पुनः प्रधानमंत्री के पद पर बैठा कर देश के मान सम्मान को बढ़ाया जाए। इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता व अल्पसंख्यक पदाधिकारी चौधरी औरंगजेब द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी भाजपा के कार्यकर्ता संकल्प लेकर वर्तमान लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ले और भाजपा के नीतियों और उपलब्धियों पर जन जन तक पहुँचाया जाए।
जिससे देश मे मोदी की पुनः प्रधानमंत्री के पद पर सुशोभित किया जा सके। पिछली बार की तरह भी भाजपा के विकास कार्यो के बदौलत ही मोदी की आंधी चल रही है। जिसका स्पष्ट उदाहरण दो चरणों मे हुए बम्पर वोटिंग ने कर दिया है। इस तरह से तमाम बातों को कार्यकर्ताओं से भाजपा वरिष्ठ नेता ने बताया। इस बैठक में डॉ राकेश भट्ट, श्रवण मौर्य, इंद्रप्रकाश चौधरी, रजनीश चौधरी, जुबेर खान मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, बैजनाथ चौहान, तुलसी मौर्या आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ