Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हनुमान जन्म दिन पर मंदिर निर्माण के लिए विधायक ने किया भूमि पूजन





शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | हनुमान जी महाराज के प्राकट्योत्सव पर देल्हूपुर के खरवई में योगी देवरहा जंगल बाबा द्वारा प्रस्तावित श्री हनुमान जी महाराज के भव्य मंदिर हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक रानीगंज अभय कुमार "धीरज ओझा" जी ने निर्माण कार्य की आधार शिला रखी। 


इस दौरान उन्होंने हनुमान जयंती की सभी भक्त जनों को शुभकामना देते हुए कहा कि श्री बाला जी की कृपा से हनुमान जी के इस मंदिर को भव्यता प्रदान करने हेतु हर संभव मदत का जंगल बाबा को आश्वस्त किया। साथ ही उन्होंने सुलभ जीवन हेतु पृथ्वी को हरा भरा रखने के लिये सभी को जंगल मित्र की भांति कार्य करने का आह्वाहन किया क्योंकि वृक्ष धरा के अमूल्य धरोहर है और इन्ही पर हमारा बेहतर भविष्य भी   टिका हुआ है।


 इस दौरान प्रतिनिधि नीरज ओझा, अजय ओझा, मतदाता जागरूकता के ब्रांड अम्बेसडर ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी, इंदुभाल तिवारी, अनिल त्रिपाठी, भाजपा नेता अरुण सिंह, ग्राम प्रधान त्रिभुवन सिंह, समाज सेवी आलोक त्रिपाठी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, राकेश पाण्डेय, सोनू पाण्डेय, सुजीत सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे