Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तीसरे चरण मतदान के लिए जनपदीय पुलिस ने किया बरेली प्रस्थान




आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। वर्तमान में दो चरणों के मतदान के बाद हो रहे लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को होनी है। जिस बाबत में जनपदीय पुलिस फोर्स चुनाव कराने हेतु जनपद बरेली के लिए रवाना हो रही है। 


चुनाव आयोग के निर्देश के बाद रवाना हो रही जनपदीय पुलिस बरेली में चुनाव सम्पन्न करवाने हेतु सहयोग करेगी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव द्वारा चुनाव ड्यूटी  में लगे पुलिस बल को रवाना करने से पहले पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में एकत्र करके चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए अनुशासन में रहकर निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पुलिस बल को रवाना किया गया । 


इस बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद रमेश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक पंकज तिवारी, गणना मेजर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे