आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। सेमरियावां ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत जुझारपुर तप्पा उजियार निवासी अब्दुल वहाब द्वारा अपने ग्राम पंचायत में एक अवैध कब्जे का बाबत जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी को शिकायत किया गया था। जिसपर एक सप्ताह बाद भी कोई कार्यवाही नही किया गया।
बताते चले कि प्रार्थी के ग्रामसभा में एक तालाब है जिसकी गाटा संख्या 85/0.206 है। जो राजस्व अभिलेख में दर्ज है। जिसपर ग्राम के मुहम्मद नसीम पुत्र नामदार द्वारा तालाब को पाटकर अवैध रूप से मकान का निर्माण करवा लिया गया। जो ग्राम सभा की संपत्ति की क्षति कर दुरुपयोग और गलत अभियोग कर रहे है। जिससे मेरे द्वारा इस तालाब को कब्जा मुक्त करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन अभी तक अवैध कब्जे को मुक्त नही करवाया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ