आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर:जबसे संतकबीरनगर लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी इंजीनियर प्रवीण निषाद की घोषणा हुई है।
तब से संतकबीरनगर लोकसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं में अलग ही उत्साह बना हुआ है। लोकसभा की सीट पर एक लोकप्रिय प्रत्याशी के आ जाने से लड़ाई काफी रोचक हो गई है। जिससे जैसे मोदी की लहर देश मे हो गई है वैसे ही प्रवीण निषाद की लहर संतकबीरनगर में हर जगह दिखाई दे रही है।
चुनाव के बाबत कमर कस चुके इंजीनियर प्रवीण निषाद ने भी आज शुक्रवार को बघौली ब्लॉक के अनेको ग्रामो का दौरा कर ग्रामीणो से जनसंपर्क करते हुए भाजपा के विकासपरक नीतियों को बताया। आज शुक्रवार को मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के सीहटीकर, बढया, बखिरा तिघरा, भडारी, बघौली समेत आधे दर्जन से अधिक ग्रामपंचायतों में ग्रामीणों से सघन जनसंपर्क किया।
इस जनसंपर्क के अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने भारी संख्या में पहुंचकर फूल मालाओं से स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व जनता का समर्थन प्रवीण निषाद के आने से बढ़ गया है। जिससे जनता के समर्थन से एक बार फिर जीत की उम्मीद फिर से प्रबल हो गई है। इस दौरान भाजपा के बघौली ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंचराम गौतम, संजीव राय, राजेश गुप्ता, मनीराम यादव, बालरूप कनौजिया, सुनील चौधरी, कुलदीप सिंह मातवर यादव, श्याम नारायण, रवि, राजेन्द्र साहनी, लक्ष्मण साहनी समेत सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ