दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा । विकास खंड छपिया क्षेत्र के ग्राम- पंचायत चुवाड (मजरा )बेलडीहा मे खाना बनाते समय गैस लीक होने से कृष्ण कांत निवासी ग्राम, बेलडीहा गत दिवस गैस सिलेंडर पर खाना बना रहा था गैस लीक होने लगा और बंद हो गया गैस को दोबारा जलाने के लिए कृष्ण कांत ने जैसे ही कोशिश किया तुरंत गैस के लपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस कर जख्मी हो गया। जिससे उसकी की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रार्थी की माली हालत बहुत ही कमजोर व दयनीय है। इलाज कराने के लिए ना तो कोई स्रोत है और ना ही प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए जा रहे आयुष्मान गोल्ड कार्ड नही बना है। प्रार्थी दूसरे के घर में रहकर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहा था। पूछने पर पता चला कि उसके पास ना तो अपना घर है और ना ही आवास मुहैया कराया गया है, तथा किसी भी सरकारी योजना का लाभ अभी तक इस परिवार को नहीं मिला है। और ना ही खाने के लिए घर में कुछ है।
क्योंकि प्रार्थी के पास खेती के लिए जमीन ही नही है। ना ही राशन कार्ड बना हुआ है। ऐसी स्थित में परिवार भुखमरी के कगार पर है।और अब परिवार में कोई कमाने वाला भी नहीं है। कोई भी अधिकारी कर्मचारी मेरी स्थित को संज्ञान में नहीं ले रहा है। उक्त प्रकरण के सम्बंध में जब उपजिलाधिकारी मनकापुर, खंड विकास अधिकारी छपिया को वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया तो दोनों अधिकारियों ने कहा की प्रार्थना पत्र दिला दीजिए शीघ्र मदद उपलब्ध कराई जाएगी


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ