Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती से राजकिशोर सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन





सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी। बस्ती जिले में छठवें चरण में हो रहे चुनाव के लिए राजकिशोर सिंह ने कांग्रेस  प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। बस्ती में अभी तक कुल तीन प्रत्याशियो ने नामांकन किया है। कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में बस्ती से राजकिशोर सिंह दूसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 


जबकि इससे पहले 2009 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के बैनर पर मैदान में थे। तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे राजकिशोर ने कहा कि वे इलाके में विकास योजनाओं को लागू कराने के बल पर चुनाव मैदान में आये हैं। जनता को मालूम है कि मेरे द्वारा विकास कार्यों का कीर्तिमान बनाया गया है जिसके बल पर जीत पक्की होगी।


 नामांकन के दौरान कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र पांडे उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी पूर्व राज्य मंत्री बृज किशोर सिंह डिंपल साउघाट ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संत प्रकाश त्रिपाठी डब्लू शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य टकाल बाबा सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे