अखिलेश्वर तिवारी/वेद मिश्रा
नामांकन में रोड मार्च के दौरान किया आचार संघिता का जमकर उल्लंघन
कलेक्ट्रेट के बाहर पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की
बलरामपुर ।। लोकसभा क्षेत्र श्रावस्ती का नामांकन जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के जिलाधिकारी कोर्टव पर संपन्न कराया जा रहा है आज महागठबंधन की ओर से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया कल आने से पूर्व बसपा प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा ने रोडशो निकालकर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पैदल मार्च किया ।
रोड मार्च के दौरान उन्होंने आदर्श आचार संगीता की जमकर धज्जियां उड़ाई l डीजे और भांगड़ा के साथ निकाली गई रैली एक जंह जहां आचार संहिता का उल्लंघन किया गया वहीं लोगों को आने जाने में भी खासा परेशानी का सामना करना पड़ा ।
नामांकन भरने के बाद राम शिरोमणि वर्मा ने कहा की बलरामपुर के सार्वभौमिक विकास के लिए चुनाव मैदान में आए हैं जीत के बाद बलरामपुर का सतत विकास किया जाएगा ।
जानकारी के अनुसार महागठबंधन की सीट बलरामपुर में बहुजन समाज पार्टी के कोटे में गई है । बहुजन समाज पार्टी से घोषित प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया । सैकड़ों समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश की ।
रोड मार्च में बगैर परमिशन डीजे तथा भांगड़ा जैसे वाद्य यंत्रों का प्रयोग कर आचार संहिता का उल्लंघन किया तथा पुलिस के बीच कलेक्टर के बाहर काफी धक्का-मुक्की हुई । राम शिरोमणि वर्मा का कहना है कि वह बलरामपुर व श्रावस्ती के विकास के लिए कार्य करेंगे । बसपा घोषणाएं नहीं करती बल्कि कार्य करके दिखाती है उसी तर्ज पर वह विकास कार्य करेंगे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ