गोंडा:मनकापुर कसबे के मोहल्ला पटेल नगर में शुक्रवार को विद्या, बुद्धि और बल के देवता कहे जाने वाले पवनपुत्र वीर हनुमान जी के जन्मोत्सव पर हुई पूजा, सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन के साथ विशाल भंडारे के उपरान्त रात्रि जागरण का आयोजन किया गया ।
शुक्रवार को शिव शक्ति दुर्गा पूजा के बैनर तले श्री हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित सुंदरकांड पाठ के साथ ही हवन-पूजन के बाद हुए भंडारे में हजारों की संख्या मे भक्तो ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
षष्टम विशाल भंडारे में आस-पास के लोगों ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया और भरपूर सहयोग किया। इसके उपरांत हरियाणा की मशहूर जागरण पार्टी ने मौजूद भक्तो के बीच संगीतमय भजन व भव्य झाँकी प्रस्तुत की |
वीडियो
वीडियो
अंत में शनिवार तड़के श्री हनुमान जी को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित कर भक्तो में वितरित किया गया |
मुख्य आयोजन मण्डली में गिरीश शुक्ला ,आकाश शुक्ला, राज कुमार शर्मा ,अतुल यादव , रवि उपाध्याय , राम चन्दर शुक्ला , राहुल वर्मा आदि शामिल रहे |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ