Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विधि विधान से हुआ चेंबर का उद्घाटन






शिवेश शुक्ला 
लखनऊ | श्री हनुमान जन्मोत्सव के  मौके पर उच्च न्यायालय लखनऊ के परिसर के बी ब्लॉक में स्थित राज्य विधि अधिकारी नीलम इंसान एडवोकेट के  चेंबर नंबर 531 का शुक्रवार को विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य उद्घाटन हुआ | 


पूजन अर्चन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत ￰अपर महाधिवक्ता कुलदीपपति त्रिपाठी ,अपर महाधिवक्ता श्रीमती ज्योति सिक्का ,शासकीय अधिवक्ता  विमलचन्द्र श्रीवास्तव , द्वारा  चेंबर के मुख्य द्वार का फीता काट कर किया गया | 

इस मौके पर  प्रमुख रूप से अवध बार के पूर्व अध्यक्ष एच जी एस ￰परिहार ,अवध बार के उपाध्यक्ष  एस पी सिंह,अशोक साहू ,कोषाध्यक्ष , सचिव  बार काउन्सिल के सदस्य व अपर शासकीय अधिवक्ता अखिलेश कुमार अवस्थी ,महिला आयोग की सदस्य श्रीमती मनोरमा शुक्ला, ग्राहक पंचायत के सचिव चन्दन शुक्ला सहित उच्च न्यायालय के  तमाम  अधिवक्तागण  मौजूद रहे | इस मौके पर आए हुए अतिथियों का राज्य विधि अधिकारी नीलम इंसान एडवोकेट व धीरज ओझा एडवोकेट आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे