आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक के तत्कालीक कार्यवाही की अवधारणा अपराध व अपराधी के ऊपर भारी पड़ रहे है। जिससे जनपद की पुलिस भी तत्परता से अपराध व अपराधी के प्रति कार्यवाही कर रही है।
इसीकड़ी में आज शनिवार को बखिरा थाना प्रभारी सुधीर सिंह की अगुवाई में एक वांछित अभियुक्त जो नाबालिग से मारपीट व छेड़छाड़ का आरोपी था उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बताते चले कि अभियुक्त सिकंदर बादशाह पुत्र शब्बीर निवासी ग्राम सिटिकर थाना बखिरा द्वारा बीते 18 अप्रैल को वादी की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ मारपीट किया गया।
साथ ही अभियुक्त द्वारा लड़की के शरीर पर दांत से काटने के साथ ही छेड़खानी भी किया गया।अभियुक्त ने लड़की के सफेद रंग की लावा मोबाइल को भी चोरी कर लिया गया था। जिस बाबत वादी द्वारा बखिरा थाने में तहरीर दिया गया था। पुलिस द्वारा अभियुक्त के ऊपर आइपीसी की सुसंगत धारा 323,354,506,379,411 व पॉक्सो एक्ट के 7/8 में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी की तलाश तत्परता किया गया। जिसे आज पुलिस ने मोबाइल सहित गिरफ्तार करके न्यायालय भेज दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ