आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। एसपी आकाश तोमर की अगुवाई में जनपद में पुलिस की पहचान एक मानवीय चेहरे के रूप में हो रही है। जिससे पुलिस और समाज मे एक कड़ी के रूप को प्रदर्शित कर रही है। इसी क्रम में बताते चले कि एक 10 वर्षीय बालक विपिन कुमार पुत्र बाबूराम उर्फ लल्लू निवासी मुनियावा थाना रुधौली जनपद बस्ती मेहदावल बाईपास के पास रोते हुए एस आई शशिकांत तिवारी जो चौकी प्रभारी औद्यौगिक क्षेत्र, थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में तैनात है।
बायपास मेंहदावल में रोते हुए बालक को चौकी प्रभारी द्वारा अपने हमराही फोर्स के साथ प्रकरण में तत्परता दिखाते हुए उक्त बच्चे के परिजनों के सम्बन्ध में जमीनी स्तर पर जानकारी जुटाने के साथ ही अतिरिक्त डीसीआर कण्ट्रोल रूम का सहारा लिया गया व चौकी प्रभारी द्वारा आस-पास स्थानीय लोगों से बच्चे के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया।
मानवीय चहरे से ओतप्रोत चौकी प्रभारी द्वारा की गयी तत्परता रंग लायी, जिसके परिणामस्वरूप बच्चे के परिजनों को ढूढ़ने मे सफलता प्राप्त हुई। उक्त बच्चे के परिजनो द्वारा बताया गया कि बच्चा अपने ननिहाल ग्राम मुड़ाडीहा थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर आया था। जो बीते शुक्रवार को कही गुम हो गया था। हमलोगों के द्वारा काफी खोजबीन की गयी।
किन्तु गायब बालक नहीं मिला इसी बीच जानकारी मिली कि बच्चा कोतवाली खलीलाबाद पुलिस के पास सकुशल मौजूद है। पुलिस द्वारा आवश्यक औपचारिकतायें पूर्ण करने के पश्चात उक्त बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपने खोये हुए बच्चे को पाकर परिजनों द्वारा नम आँखों से पुलिस को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया गया। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस के इस कार्य की जनपद वासियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। जिससे एक गायब बालक अपने परिजनों से शीघ्रता से मिल सका।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ