Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सीएम से पुरस्कृत ग्राम में नही है एक भी मतदान केंद्र, नाराज ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन






सरकारी भवनों से वंचित ग्राम हो चुका है सीएम से पुरस्कृत 
बनारसी चौधरी
बेलहर संतकबीरनगर।  बेलहर कला ब्लॉक के न्याय पंचायत पिपरा प्रथम के ग्राम पंचायत समन्था को कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री से पुरस्कृत होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया था। लेकिन फिर भी इस ग्रामपंचायत में एक भी सरकारी भवन न होने से मतदान केंद्र का निर्माण नही हो पाता है। जिससे ग्रामीणो को वोटिंग हेतू अन्य ग्रामसभा के मतदान केंद्रों पर जाना पड़ता है। 


विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्रामपंचायत समंथा के निवासी राम सूरत चौधरी, प्रेमशंकर, कृष्ण प्रताप, गोपाल, दिलीप मौर्य, तौलन, राजू मौर्य, शरीफ, दीनानाथ, गोविंद आदि ने इस कमी के बाबत प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे ग्रामसभा की बहू बेटी व  बुजुर्गों को वोट डालने के लिए लगभग दो किलोमीटर का सफर करके ही पोलिंग बूथ जाना पड़ता है। बताते चले कि प्रशासन की अदूरदर्शिता से ग्राम पंचायत मे किसी भी प्रकार की सरकारी स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र व पंचायत भवन आदि किसी भी प्रकार के सरकारी भवनों का अभाव है।


जबकि ग्राम प्रधान विश्वनाथ मौर्य को इसी वर्ष हाल ही में मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। फिर भी यहाँ पर सरकारी भवनों का अभाव है। जिससे पढ़ने हेतू बच्चे विद्यालय व महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी केंद्र पर जाना मुश्किल हो जाती है। साथ ही लोगों को वोट डालने के लिए दूसरे ग्राम पंचायत की ओर रुख करना पड़ता है। एक ग्राम पंचायत में इस तरह की सुविधाएं न होने से ग्रामीण जन को दिक्कत और जिम्मेदारों के लिए शर्म का विषय है।


 परिसीमन के बाद आये इस नए ग्राम का अस्तित्व आज लगभग चार साल होने को है लेकिन ग्राम पंचायत बुनियादी सुविधाओं से अछूता है। बीते चार साल में एक भी सुविधा का न होना प्रशासन की लापरवाही को बयां करता है। ग्राम पंचायत की बैठक भी टेन्ट के सहारे किया जाता है। इस कारण  ग्रामीणों मे चुनाव के प्रति असंतोष व्याप्त है। इस बाबत ग्रामप्रधान का कहना है कि मेरे द्वारा अनेको बार अधिकारियों से इस बाबत बताया लेकिन कोई भी जमीनी कार्य धरातल पर नही हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे