बालक खेत मे कटे गेंहू फसल की कर रहा था रखवाली
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। मेंहदावल थानांतर्गत ग्राम पंचायत जमोहरा निवासी 14 वर्षीय बालक भालचन्द्र की दुर्भाग्यपूर्ण रूप से ट्रेक्टर ट्राली के चपेट में आ जाने से अकाल मृत्यु हो गई। मृतक बच्चे की मां ने बताया कि कटे गेंहू फसल के बाबत ले जाने हेतू ग्राम सभा के एक ट्रैक्टर ट्राली का इंतजार कर रहा था।
जिससे देर रात हो जाने पर अपने चाचा के साथ ही मौके पर सो रहा था। पूरी घटना के बाबत मृतक के चाचा विजय नारायण बताया कि जमोहरा सिवान में बीती रात मे मैं और भतीजा अपने फसल के कटने के बाद उसके घर पर ले जाने हेतू ट्रैक्टर ट्राली को तय कर रखा था। जिस बाबत मैं और मेरा भतीजा गेंहू के फसल को ले जाने हेतू ट्रैक्टर ट्राली का इंतज़ार कर रहा थे। काफी देर तक जब ट्रैक्टर ट्राली नही आ पाई थी तो भालचन्द्र मौके पर ही पन्नी आदि ओढ़कर सो गया।
चाचा ने बताया कि देर रात 2-2.30 में जब गेंहू लादने ट्रैक्टर ट्राली आयी और पन्नी पर ट्रैक्टर चढ़ते ही मृतक बालक की चीख निकल पड़ी। जिससे आनन फानन में बालक को मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
जहाँ पर डॉक्टरों के निरीक्षण के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के मरने की सूचना जब घरवालों को हुई तो चीखपुकार मच गया। मृतक के पिता पंजाब में रहकर मेहनत मजदूरी करते है। मृतक का एक बड़ा भाई और बड़ी बहन भी है।
इस घटना की सूचना पाकर जब एस आई सरोज कुमार मौके पर पहुचे। इस घटना की जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष मेंहदावल कपिलमुनि सिंह द्वारा बताया गया कि इस घटना की सूचना पाकर तत्काल सीएचसी मेंहदावल पहुची और शव का पंचनामा करते हुए पीएम के लिए भेज दिया गया। मृतक बालक के परिजनों ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण इत्तेफाक बताते हुए तहरीर दिया गया। इस मामले की आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ