Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए हुआ 04 नामांकन




शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ | 39-संसदीय निर्वाचन क्षेत्र प्रतापगढ़ लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 हेतु आज कलेक्ट्रेट परिसर के जन सुनवाई कक्ष (कक्ष संख्या-1) जिलाधिकारी कार्यालय में 04 नामांकन पत्र दाखिल किया गया। 


नामांकन पत्र जगन्नाथ पुत्र स्व0 जोखू निवासी ग्राम वीरमऊ (विशुनदत्त) पो0-पाइक नगर (रखहा) आवामी समता पार्टी, रज्जाक पुत्र इस्हाक निवासी ग्राम रामपुर प्रान, पो0-भदौसी राष्ट्रीय जनशांती पार्टी, कल्पना देवी पति अनिल कुमार ग्राम रामगढ़ बिकरा, पो0-डेरवा बहुजन अवाम पार्टी एवं हरिकेश कुमार पुत्र श्याम लाल ग्राम रामापुर बिजरा, पो0-कोहड़ौर बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


 लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु अब तक कुल 07 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु 23 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु नामांकन के लिये कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे