शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | जिले के रानीगंज नगर पंचायत के बीठलपुर में गुड़िया तालाब के निकट ज्ञानधारा इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल के नए भवन के निर्माण हेतु वैदिक रीति रिवाज से रानीगंज विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने भूमि पूजन कर आधारशिला रखी।
इस दौरान उन्होंने श्री बाला जी महाराज से विद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना करते अपेक्षा की विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा और विद्यालय के छात्र-छात्राएं जनपद में ही नही अपितु सम्पूर्ण देश मे क्षेत्र का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर प्रबंधक संतोष पाण्डेय, प्रतिनिधि अजय ओझा, नीरज ओझा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बद्री गुप्ता, बच्चा मिश्रा, जयेंद्रनाथ उपाध्याय, सुरेश तिवारी, अरविंद सिंह गुड्डू, राज कुमार नेता, राजेन्द्र कुमार चौरसिया, नीलेश मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ