डेस्क
बस्ती यूपी। भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ही आज भाजपा के लिए ही मुसीबत बनती नजर आ रही है। लोकसभा चुनाव में मनमाफिक सीट ना मिलने से नाराज शुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने विनोद राजभर को बस्ती से अपना प्रत्याशी बनाया है।
विनोद राजभर ने आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया अब ऐसे में बस्ती में बीजेपी की राह मुश्किल होती दिखाई पड़ रही है। जहां एक तरफ गठबंधन प्रत्याशी के रूप में राम प्रसाद चौधरी भाजपा के लिए पहले ही चुनौती बने हुए थे।
अब उनकी सहयोगी सुभाष ने भी अपना प्रत्याशी खड़ा कर भाजपा की राह मुश्किल कर दी है नामांकन के दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज राजभर प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा अमन राजभर प्रमोद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ