Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विनोद राजभर के नामांकन में पहुँचे बस्ती पहुँचे अरविंद राजभर ने बीजेपी पर साधा निशाना





डेस्क 
बस्ती । सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर आज बस्ती पहुंचे अपने प्रत्याशी विनोद राजभर के पक्ष में नामांकन में शामिल होने आए सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा । 


अरविंद ने बताया जब मैं पहले ही कहा था कि हमारे पास खुद का घर है हम अपने घर में ही खुश हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी हमेशा से हमें अपने घर में रखना चाहती थी इसका हम विरोध कर रहे थे साथ ही 27 परसेंट आरक्षण, विद्यालय में अनिवार्य शिक्षा सहित तमाम मुद्दे को लेकर भाजपा चुनाव जीती थी भारतीय जनता पार्टी उन्हें भूल चुकी है हम अपने वादे पर आज भी कायम हैं उनसे घोसी के सीट के बारे में बातचीत करने पर कहा के अब बहुत विलंब हो चुका है 


हमने अपने 40 सेनापतियों को मैदान में उतार दिया है अब यह सेनापति कुछ कर गुजरने को आतुर हैं और घोसी नहीं अगर भारतीय जनता पार्टी हमें 5 सीट भी दे  तब भी हम उनके साथ गठबंधन में शामिल नहीं होंगे इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के प्रचंड बहुमत हमारे वजह से बनी थी और आप इस बार देखिएगा भारतीय जनता पार्टी 40 सीटों पर 10हजार  से 50 हजार के बीच हारेगी और इनके  पीछे की वजह हम होंगे क्योंकि हमारे वोटों की वजह से ही भाजपा सत्ता में आई थी तमाम सीटे भाजपा हार रही है  और इस बार मोदी के कोई लहर नहीं है इन्हें घमंड है अब घमंड चूर होगा और यूपी  में भाजपा 20 सीट पाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे