Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जंगली सूअर के हमले से घायल बालक की चिकित्सकों ने बचायी जान




सुनील उपाध्याय 
बस्ती । जंगली सूअर के हमले से गंभीर रूप से घायल सिद्धार्थनगर जनपद के बढनी चापा निवासी कनिकराम के 10 वर्षीय पुत्र पुरूषोत्तम की श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल के चिकित्सकों के अथक प्रयास से जान बच गई।      


 जंगली सूअर ने पुरूषोत्तम के लीबर, फेफडा, किडनी को नुकसान पहुंचाया था। उसे मरणासन्न अवस्था में हास्पिटल लाया गया था। चिकित्सकों ने इसे चुनौती के रूप में लिया और 4 घंटे के अथक प्रयास के बाद वरिष्ठ सर्जन डा. रेहान अख्तर और उनकी टीम ने उसकी प्राण रक्षा कर लिया। पुरूषोत्तम अब खतरे से बाहर है।


पुरूषोत्तम के परिजनों ने बताया कि वे तो उम्मीद खो चुके थे, लोगों के बताने पर  श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल पहुंचे और डाक्टरों ने आखिरकार उसकी जान बचा लिया। 
चेयरमैन बसन्त चौधरी ने बताया कि जिस बड़े उद्देश्य को लेकर श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल की स्थापना किया गया था धीरे-धीरे वह पूरा हो रहा है।


 गंभीर मरीजों के जिन मामलों में लोग गोरखपुर, लखनऊ इलाज के लिये जाते थे अब यह सुविधा उन्हें अपने जनपद में ही हासिल है। बताया कि योग्य चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के साथ ही हर संभव प्रयास जारी है कि अस्पताल में अत्याधुनिक उपकरणों की कमी न होने पाये। उन्होने पुरूषोत्तम का इलाज करने वाले चिकित्सकों की टीम का उत्साहवर्धन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे