सुनील उपाध्याय
बस्ती। मतदान की तिथियां जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं मतदाता जागरूकता अभियान जोर पकड़ने लगा है। आगामी 12 मई को शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिये शनिवार को मतदाता जागरूकता आइकॉन रोटेरियन आशीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाने के साथ ही लोगों को मतदान के लिये शपथ दिलाया गया।
शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाते हुये आशीष कुमार ने कहा कि लोकतंत्र का उत्सव तभी सार्थक होगा जब लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होने विशेष रूप से शिक्षित समाज का आवाहन किया कि वे गर्मी, मौसम की परवाह किये बिना पहले मतदान के बाद ही जलपान करें। कहा कि पूर्व का अनुभव है कि पढ़े लिखे शिक्षित समाज के लोग भीड़ और मौसम का बहाना कर मतदान से बचने की कोशिश करते हैं, यह प्रवृत्ति लोकतंत्र के हित में नही है। आवाहन किया कि 12 मई रविवार को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।
एचडीएफसी लाइफ, मानस प्रभा भवन हास्पिटल चौराहा पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विनय त्रिपाठी, संजय पाण्डेय, राघवेन्द्र पाण्डेय, राम कुबेर पाण्डेय, राम गोपाल, विजय सेन, सूबेदार त्रिपाठी, आंजनेय उपाध्याय, आफताब आलम, प्रशांत त्रिपाठी, रंजना सिंह, सविता जायसवाल, पूजा, राम भवन, राम कुमार, जय प्रकाश, राकेश प्रकाश चौधरी, दुर्गा प्रसाद, रिपुसूदन मिश्र, प्रशांत मिश्र, अनिल कुमार, आलोक के साथ ही अनेक लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ