आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन में चलाये जा रहे 'साथ-साथ' कार्यक्रम (टूटते परिवार को जोडने की एक पहल) के आयोजन में आज रविवार को परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह, प्रभारी महिला सम्मान प्रकोष्ठ निरीक्षक श्रीमती मंजू सिह, म0उ0नि0 श्रीमती प्रतिभा सिंह एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी के अध्यक्षता मे कुल तीन मामलें आयें, जिनमे दो मामलो मे सुलह समझौता करवाकर एक किया गया एवं एक मामले में न्यायालय से चाराजोई करने हेतु बताया गया।
जिससे इन परिवार की समस्या भी दूर हो जाएगी।आज साथ साथ कार्यक्रम में पहले मामला श्रीमती रेनू देवी पत्नी शिवचरन ग्राम भैंसमथान थाना बखिरा जिला संतकबीरनगर व द्वितीय पक्ष शिवचरन पुत्र अलगू ग्राम भैंसमथान थाना बखिरा जिला संतकबीरनगर के दोनो पक्ष में सुलह समझौता कराया गया। दूसरा मामला श्रीमती साधना पत्नी सूरज ग्राम हड़ही थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर व द्वितीय पक्ष सूरज पुत्र हरिराम ग्राम हड़ही थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर के दोनो पक्ष में सुलह समझौता कराया गया
और तीसरे मामले में श्रीमती विजयलक्ष्मी पाण्डेय पत्नी कैलाशनाथ पाण्डेय ग्राम चंगेरा मंगेरा थाना कोतवाली जनपद संतकबीरनगर व द्वितीय पक्ष कैलाशनाथ पाण्डेय पुत्र वशिष्ठ पाण्डेय ग्राम चंगेरा मंगेरा थाना कोतवाली जनपद संतकबीरनगर दोनो पक्ष मामले के निस्तारण हेतू न्यायालय चाराजोई हेतु बताया गया।जिससे आपसी बीच के विवाद का पटाक्षेप हो जाये।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ