शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | जिला अस्पताल में रविवार को एक्सरे टेक्नीशियन एशोसिएशन का चुनाव प्रदेश प्रतिनिधि राम मनोहर कुशवाहा एवं डॉ0 एस0बी0 शुक्ला जिला मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की देख रेख में संम्पन्न हुआ |
संपन्न हुए एक्सरे टेक्निशियन के चुनाव में ए0 के0 दूबे अध्यक्ष , राम किसुन उपाध्यक्ष , भोरिक यादव सचिव, सुधीर कुमार कोषाध्यक्ष ,धर्मेंद्र यादव संगठन मंत्री व राजेश कुमार संप्रेक्षक चुने गए | संपन्न हुए चुनाव के उपरांत सभी पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई | इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष ए के दुबे ने कहां की कर्मचारियों के हित में सदैव प्रयासरत रहते हुए उनके मान सम्मान की रक्षा के लिए संगठन सदैव संघर्षरत रहेगा |
एक्सरे टेक्निशियन एसोसिएशन कर्मचारियों के हित को लेकर सदैव संघर्ष किया है और करता रहेगा | संपन्न हुए चुनाव के बाद नवनियुक्त एसोसिएशन के पदाधिकारियों को अस्पताल के कर्मचारियों व विभिन्न संगठनों ने शुभकामनाएं दी और उनके जरूरत पर कदम से कदम मिलाकर चलने का आश्वासन दिया


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ