ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती अनुपमा जयसवाल मौजूद रहीं।
मंत्री अनुपमा जायसवाल ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री की ख्याति जो आज देश व विदेश में फैली हुई है, उसका एकमात्र कारण हैं भारतीय जनता पार्टी के साइबर योद्धा। आप ही लोगों के मजबूत कंधों पर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना ही जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर गोंडा लोकसभा के संयोजक डॉ. रंजन शर्मा, क्षेत्रीय सदस्य शिवेंद्र तिवारी, एमपी दीक्षित, मोहित मिश्रा, जिला महामंत्री अमर किशोर कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी विष्णु प्रताप शुक्ला मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आईटी विभाग के जिला संयोजक राघवेंद्र ओझा ने किया। मीडिया सह प्रमुख सौरभ श्रीवास्तव, सहसंयोजक के रूप में शशांक मिश्रा, सुधांशु उपाध्याय, सह प्रमुख सोशल मीडिया प्रेम कृष्ण के साथ ही तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष पियूष मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ