Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गाय संरक्षण के नाम पर किसानों को बर्बाद कर रही है बीजेपी सरकार : पंडित सिंह





गठबंधन प्रत्याशी ने गौरा विधानसभा क्षेत्र में किया व्यापक जनसंपर्क
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। सपा-बसपा गठबंधन उम्मीदवार विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने रविवार को गौरा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया और जनसभाओं को संबोधित किया। ग्राम बासदेवपुरग्रंट में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री पंडित सिंह ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार किसान विरोधी है।



 इस सरकार ने देश के किसानों का जीना दूभर कर दिया है। गाय संरक्षण के नाम पर किसानों को बर्बाद किया जा रहा है। मोदी सरकार ने जिस तरीके से खाद के दामों में बढ़ोतरी की है उसने किसानों की रीढ़ तोड़ कर रख दी है।
  

पंडित सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों से 14 दिन में गन्ना किसानों का भुगतान करने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री ने देश के किसानों से झूठ बोलने के साथ साथ किसानों के साथ गद्दारी करने का काम किया है। 14 महीने बीत जाने के बावजूद किसानों का प्रदेश में 14000 करोड़ रुपए से ज्यादा का बकाया चीनी मिलों पर है। उत्तर प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार कानों में रूई डाल कर बैठी हुई है। 
      


पंडित सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 23 मई को भाजपा चली जाएगी। उन्होंने सांसद राजा भैया को कहा की वो जीतने के बाद जनता से मिलने नहीं आते, न ही किसी के सुख दुख में आते हैं।
      

गठबंधन प्रत्याशी पंडित सिंह ने आज गौरा विधानसभा क्षेत्र के बासदेवपुरग्रंट, महुलीखोरी, पायरखास, नरैचा, टैरवा बाजार, मंडफ, फूलपुर आदि गांवों में जनसंपर्क किया और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। पंडित सिंह के साथ पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह, सदस्य जिला पंचायत अरविन्द यादव, सगीर उस्मानी, विक्की मिश्रा, पहलवान तिवारी, अशोक सिंह, सपा के युवा नेता डिम्पल सिंह, अनिल पाण्डेय, रिंकू सिंह, रोहित भारती, जगदीश पटेल, विवेक तिवारी, हेमू सिंह, रिंटू सिंह प्रधान, उमेश वर्मा, शंकर यादव प्रधान, राहुल मोदनवाल आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे