Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

युवक की मौत में आया नया मोड़, पिता ने लगाया हत्या का आरोप







गैरइरादतन हत्या व एमवी एक्ट के तहत अज्ञात के विरूद्ध दर्ज हुआ केस
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। एक पैंतीस वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना को छिपाने के लिए दो बाइकों की भिड़ंत में उसकी मौत होना दिखाया गया, जबकि दुर्घटना करनैलगंज बस स्टैंड चौराहे की बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या व एमबी एक्ट के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
        


कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम दिनारी के मजरा उसरेरिया निवासी चंद्रकेश दूबे (35 वर्ष) पुत्र जग प्रसाद दुबे शनिवार की शाम को करनैलगंज में दवा लेने के लिए गांव के ही एक युवक अनिल कुमार के साथ मोटर साइकिल से आया था। वापस जाते समय करनैलगंज बस स्टॉप के निकट दो मोटरसाइकिल की टक्कर में उसकी मौत हो जाना बताया जा रहा है जबकि मृतक के पिता का आरोप है कि उसके बेटे की रंजिश में हत्या की गई है।



 हकीकत में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है जो की घटना शाम 8 बजे की बताई जा रही है और बस स्टॉप पर शाम को सर्वाधिक भीड़ एकत्र होती है। ऐसी स्थिति में वहां के लोगों द्वारा इस दुर्घटना को नकारा जा रहा है। आसपास के लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि ऐसी कोई दुर्घटना नहीं हुई, जिसमें किसी की मौत हुई हो।
    


पुलिस ने मृतक चंद्रकेश दूबे के पिता की तहरीर पर धारा 279, 304 ए व 184 एमबी एक्ट के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है जिसकी विवेचना करनैलगंज कस्बा चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार सिंह को सौंपी गई है। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि फौरी तौर पर जो तहरीर प्राप्त हुई उसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच में यदि और कोई तथ्य सामने आए तो धाराओं में परिवर्तन कर इसकी विवेचना की जाएगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे