Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छपिया पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो को धर दबोचा






दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा।लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छपिया पुलिस द्वारा अवैध शराब बेचने व बनाने वालो के विरूद्व चलाये गये अभियान के दौरान ताबड़तोड़ छापेमारी का सिलसिला जारी प्रभारी निरीक्षक छपिया श्यामबहादुर सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम और शनिवार की सुबह करीब 5 बजे छपिया थाना क्षेत्र के विश्नोहरपुर,भौरहा नयनजोतिया दानेपुर,सहित कई अन्य गॉवो में मय फोर्स के साथ दबिश दी गयी।



दबिश के दौरान कुल मिलाकर 1300 लीटर लहन और बनाने वाले उपकरण सहित भट्ठियों को मौके पर तोड़कर नष्ट कर दो अभियुक्त राममूरत पुत्र केशवराम निवासी ग्राम उल्लाहवा और राजेंद्र पुत्र राम अवध निवासी ग्राम नयनजोतिया को 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
प्रभारी निरीक्षक छपिया एसबी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के ताहत मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही की जा रही हैं।


दबिश के दौरान टीम में शामिल चौकी इंचार्ज मसकनवा जितेंद्र यादव,अवधेश कुशवाहा,विजय शंकर रॉय,अखिलेश रॉय,रामू सिंह,अजय निषाद,मनोज यादव, धर्मेंद्र यादव,महिला आरक्षी गुड़िया यादव शामिल रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे