Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आसूचना शाखा को उत्कृष्ट कार्य पर 5000रु प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त द्वारा पुरस्कार देने की घोषणा






दुर्गा सिंह पटेल
गोंडा: रेलवे सुरक्षा बल के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजाराम  द्वारा रेलवे स्टेशन गोंडा पर बने  नवनिर्मित विशेष आसूचना शाखा कार्यालय का उद्घाटन ,सहायक सुरक्षा आयुक्त बिपिन कुमार सक्सेना ,सहायक सुरक्षा आयुक्त अपराध  एवं आसूचना शाखा गोरखपुर नरेंद्र कुमार निरीक्षक विशेष आसूचना शाखा अमरनाथ प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रवीण कुमार व रेलवे के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया |


  प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजाराम द्वारा रेलवे सुरक्षा बल बैरक एवं स्वान कैनल का निरीक्षण कर बैरक में वृक्षारोपण किया गया और बल सदस्यों का सुरक्षा सम्मेलन लिया गया तथा ड्यूटी के बारे में दिशा निर्देश दिए गए कि सभी बल सदस्य अपनी ड्यूटी सत्य निष्ठा से करें, अनुशासन बनाए रखें, अपने टर्न आउट को उच्च कोटि का बनाकर रखें, निरीक्षक विशेष आसूचना शाखा को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त महोदय द्वारा  ₹5000 पुरस्कार देने की  भी घोषणा की गई
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे