Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गठबंधन प्रत्याशी के लिये सपा ने बनाया बूथवार रणनीति






डेस्क 
बस्ती। महादेवा विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी  सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों की बैठक विधानसभाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में  पूर्व मंत्री रामकरन आर्य के आवास पर सम्पन्न हुई। 



बैठक को सम्बोधित करते हुये महादेवा विधानसभा प्रभारी विजय विक्रम आर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सेक्टर और बूथ प्रभारी बसपा कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर आगामी 12 मई को अपनी भूमिका सुनिश्चित करे। कहा कि यह चुनाव सपा के प्रतिष्ठा का चुनाव है। भाजपा को रोकने के लिये सबको एकजुट होकर अपना दायित्व निभाना होगा। कार्यकर्ता क्षेत्र में सपा की सरकार में किये गये कल्याणकारी कार्याें की लोगों को जानकारी दें। 
पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। कहा कि एकजुटता और समन्वय से ही लक्ष्य पूरा होगा।



बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष अली अहमद, महन्थ यादव, रामशंकर निराला, सिन्टू पाल, जमील अहमद, इलियास अहमद, सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’ फूलचन्द्र श्रीवास्तव आदि ने सम्बोधित किया। निजामुद्दीन, रामधनी चौधरी, सियाराम शुक्ल, दिलीप कुमार, राजकुमार चौधरी, विजय यादव, देवनाथ यादव, प्रभाकर पाल, विजय पाल यादव, इरफान अंसारी, उस्मान गनी, पप्पू चौधरी, सुरेश यादव, शंकर दयाल यादव, दिनेश यादव, रघुनाथ कन्नौजिया, अब्दुल कलाम, मधुबन यादव, इन्द्रसेन यादव, अली हसन, शंभू शरण, प्रमोद पाल, अशोक कुमार, फूलचन्द भारती, वीरेन्द्र यादव, सुनील यादव, संजय चौधरी, संतराम आर्य, गोविन्द बालक यादव, सालिकराम, जयराम यादव, सांवरजीत यादव, अशोक कुमार कन्नौजिया, अभिषेक कुमार यादव, संदीप उपाध्याय, रामशंकर शर्मा, शिवमंगल यादव, रामकिशुन यादव के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे