Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छपिया क्षेत्र में 60 लीटर अवैध शराब के साथ 3 गिरफ्तार





दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा।लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह व क्षेत्रधिकारी मनकापुर के कुशल निर्देशन में छपिया पुलिस का अवैध कच्ची शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी।


 प्रभारी निरीक्षक श्यामबहादुर सिंह के नेतृत्व में दो टीम गठित कर सोमवार की सुबह-सुबह छपिया थाना क्षेत्र के भवाजित,व विश्नोहरपुर में दबिश दी गयी दबिश के दौरान अवैध कच्ची शराब के साथ जुग्गीलाल पुत्र फागू व हरिश्चन्द्र पुत्र घिराऊ निवासी भवाजितपुर और राजू पुत्र राम गनेश निवासी विश्नोहरपुर को गिरफ्तार किया गया तीनो अभियुक्तों के पास से 60 लीटर अवैध कच्ची बरामद किया गया है दबिश के दौरान कुल मिलाकर 2000 लीटर लहन मौके पर किया गया नष्ट।



थाना प्रभारी छपिया एसबी सिंह ने बताया कि हम लोग पूर्ण रूप से लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने में लगे हैं और ऐसे में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का सिलसिला जारी है और निरंतर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित लगाया जा रहा है। 
दबिश के दौरान टीम में शामिल,उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव,राजदेव यादव,केशव प्रसाद यादव,अजय निषाद,अवधेश सिंह कुशवाहा, अखिलेश कुमार रॉय, महिला कांस्टेबल आमना खातून,निशु राजभर रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे