सुनील उपाध्याय
बस्ती । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल बस्ती दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री बस्ती लोकसभा 61 के महादेवा विधानसभा के नगर बाजार में बीजेपी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के समर्थन में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर शिवनाथ पांडेय जनता इंटर कॉलेज के मैदान में उतरेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के तैयारी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से लगा हुआ है। छावनी में गृहमंत्री के कार्यक्रम में हुई चूक से सबक लेते हुए कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहता है। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल व हेलीपैड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में लोगों को लाने के लिए हिन्दू युवा वाहिनी व भाजपा के पदाधिकारी लगे हुए हैं।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, छेत्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौतम, हिन्दू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष अज्जू हिन्दू स्थानी, विधायक रवि सोनकर, बीजेपी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी ने भी कार्यक्रम स्थल का दौरा कर जायजा लिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ