Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

युवा संसद महोत्सव के लिए एलबीएस कॉलेज के डॉक्टर जितेंद्र सिंह को मिला सम्मान





ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019 के सफल आयोजन के लिए लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेन्द्र सिंह को एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक कुमार श्रोती ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। 
    


प्रशस्ति पत्र मिलने के बाद डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019 के आयोजन के लिए उन्हें जिला स्तर पर नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया था। फलस्वरूप युवा संसद महोत्सव के लिए जनपद के समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं कार्यक्रमाधिकारियों के सहयोग से सभी महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए महोत्सव को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान जनपद के प्रत्येक महाविद्यालय और प्रत्येक छात्र-छात्रा का है।
    


प्रशस्ति पत्र मिलने पर पूर्व चीफ प्रॉक्टर डॉ. ओंकार पाठक, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वंदना सारस्वत, डॉ. अतुल कुमार सिंह, डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. एचपी श्रीवास्तव, डॉ. शैलेन्द्र नाथ मिश्रा, डॉ. मंशाराम वर्मा, डॉ. राम समझ सिंह, डॉ. अरुण प्रताप सिंह, डॉ. शिव शरण शुक्ला, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. ममता शुक्ला, शरद पाठक, डॉ. केएन पाण्डेय, डॉ. श्रवण श्रीवास्तव, डॉ. मुकुल सिन्हा, डॉ. शरद चन्द मिश्रा सहित समस्त स्टाफ ने बधाई दी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे