आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। मुख्य विकास अधिकारी हाकिम सिंह अपने परिवार सहित मॉडल प्राथमिक विद्यालय गौसपुर पहुंचे। बच्चों में उपहार वितरण किया और उनसे पढ़ाई की भी बात की। उन्होंने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए बेहतर शिक्षा प्राप्त करने की अपील किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने भी सीडीओ का स्वागत करते हुए अपने हाथ से उन्हें कार्ड बनाकर दिया।
अंत में विद्यालय की शिक्षिकाओं ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें विदाई दी। सीडीओ हाकिम सिंह ,पत्नी आभा सिंह और बेटी याशिका सिंह के साथ मॉडल प्राथमिक विद्यालय गौसपुर में पहुंचे। उन्होंने बच्चों में उपहार का वितरण किया। स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चों को उपहार देने के साथ ही उन्होंने उनके बीच बैठकर बात भी की। बच्चों को पढ़ाई के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के प्रयास से स्कूलों की दशा सुधर रही है, यही अच्छी बात है। सीडीओ ने विद्यालय की शिक्षिकाओं से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने की बात कही।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुप्रिया राय, सहायक अध्यापिका सविता सिंह ने संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हे विदाई दी। इस दौरान जिला समन्वयक रजनीश वैद्यनाथ, सुप्रिया राय, ग्राम प्रधान योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, सहायक अध्यापिका सविता सिंह, सुशीला यादव, दिव्य ज्योति श्रीवास्तव, प्रबंध समिति अध्यक्ष दुर्गेश कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद मजीद आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ