अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। आसन्न लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तैनात किए गए वह परीक्षकों द्वारा 30 अप्रैल व 01 मई को व्यय प्रेक्षक ने लोकसभा चुनाव में खड़े प्रत्याशियों का व्यय रजिस्टर का निरीक्षण किया गया जिसमें 09 प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर में अनियमितता पाये जाने पर नोटिस जारी किया गया है।
चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार व्यय प्रेक्षक द्वारा विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों काबे रजिस्टर चेक किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी द्वारा निर्धारित प्रतिदिन 10 से अधिक नकदी पर, पार्टी एजेन्ट द्वारा व्यय का बिल प्रस्तुत न करने पर, गठबन्धन के प्रत्याशी द्वारा व्यय रजिस्टर में प्रविष्ट अधूरी रहने पर व पार्टी एजेन्ट द्वारा व्यय का बिल प्रस्तुत न करने पर, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी द्वारा दैनिक व्यय रजिस्टर निर्धारित तिथि पर न उपस्थित करने पर नोटिस जारी किया गया।
शिवसेना हिस्दुस्तान निर्माण दल व निर्दलीय बालमुकुन्द के दैनिक व्यय रजिस्टर के दौरान कैश रजिस्टर व व्यय रजिस्टर में भिन्नता पाई गई। जिस पर इन प्रत्याशियों को नोटिस जारी की गई। व्यय प्रेक्षक ने बताया कि नोटिस का जबाव 48 घण्टे के अन्दर देना अनिवार्य है । यदि निर्धारित अवधि में जबाव नहीं दिया जाता है, तो चुनाव आयोग के निर्देश के क्रम में एफआईआर दर्ज करा दी जायेगी। व्यय रजिस्टर के निरीक्षण के दौरान व्यय प्रेक्षक स्वप्निल पवार, वरिष्ठ कोषाधिकारी आरबी सिंह, लाइजेनिंग आफिसर इम्तियाज सिद्दीकी व लेखा टीम के अधिकारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ