प्रतापगढ़ | पीएम मोदी की रैली कौशाम्बी जा रहा वायुसेना का हेलीकाप्टर अचानक आए तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ा। हेलीकॉप्टर के लैंडिंग को देख कर व उसकी आवाज सुनकर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई | बता दें कि जिले के जेठवारा थाना के पूरेखुशहाली गांव में जहा प्रधानमंत्री की रैली कौशाम्बी जा रहे हेलीकाप्टर में तकनीकी खराबी के चलते लोनी नदी के किनारे इमरजेसी लैंडिंग करनी पड़ी।
जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया | हजारो की संख्या में भीड़ जमा हो गयी। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।प्रधानमंत्री की रैली कौशाम्बी की सुरक्षा का जायजा लेने वाला वायुसेना के हेलीकॉप्टर में आ गयी खराबी ।आधे घंटे बाद दूसरे हेलीकाप्टर आने के बाद वायुसेना के सैनिक और हेलीकाप्टर पर रखा सामान ले कर गये | बताते चले की बुधवार को एक बजे कौशाम्बी में पीएम की रैली थी।वायुसेना का हेलीकाप्टर वही जा रहा था।अचानक बताया जा रहा है की हेलीकाप्टर के इंजन में कुछ खराबी आ गयी।
जिसके चले नदी के किनारे लैड करना पड़ा।वही सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर पहुच गया।भीड़ को दूर हटाने का प्रयास करती रही।अभी भी हेलीकाप्टर की खराबी दूर नही हो सकी।अभी भी हेलीकाप्टर खेत में ही खड़ा है।अब दूसरे हेलीकाप्टर से इंजीनियर बुलाये गए है और तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ