Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अनुपस्थित कर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का हुवा आदेश





अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 में लगे मतदान मतगणना कार्मिको को एमपीपी इण्टर कालेज में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 28 अप्रैल से 02 मई तक दिया जाना है । प्रशिक्षण के चैथे दिन दो पालियों में मतदान कार्मिकों को ईवीएम व वीवीपैट, मतदान संबन्धी जानकारियां मास्टर ट्रेनरों द्वारा दी गई। मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान कार्मिकों को मतदान संबन्धी बारीकियां बताई गई । प्रोजेक्टर के माध्यम से भी कार्मिको को ईवीएम एवं वीवीपैट व मतदान संबन्धी जानकारी दी गई। 

                    

चुनाव कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार प्रशिक्षण के चैथे दिन 31 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए जिनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के साथ-साथ एफ आई आर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं । प्रथम पाली में 04 पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान कार्मिक 00, द्वितीय 06 एवं तृतीय 06 कुल मिलाकर 16 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। दूसरी पाली में 06 पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान कार्मिक 03, द्वितीय 01 एवं तृतीय 05 कुल मिलाकर 15 कार्मिक अनुपस्थित रहे। प्रथम एवं द्वितीय पाली में कुल मिलाकर 31 कार्मिक अनुपस्थित रहे, जिनके विरुद्ध प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने विभागीय कार्यवाही व एफआईआर कराने का निर्देश दिया। 

           

 मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी मतदान कार्मिक अमनदीप डुली ने प्रशिक्षण के चौथे दिन ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कार्मिक प्रशिक्षण पूरी तन्मयता के साथ लें जिससे मतदान के समय किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। लोकतंत्र के इस महाकुंभ में सभी कार्मिको को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है, जिसका जिम्मेदारी के साथ सभी कार्मिक अपने-अपने कर्तव्यों का वहन ईमानदारी पूर्वक करेंगें।  


प्रशिक्षण के चैथे दिन एमपीपी इण्टर कालेज में पण्डाल लगाकर चार मतदान केन्द्र बनाये गये और विधानसभावार चारों विधानसभाओं के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पीठासीन अधिकारियों द्वारा कार्मिकों से मतदान कराया गया। विधानसभा गैंसड़ी  मंे 01 मत कार्मिकों द्वारा डाले गये, जबकि विधानसभा तुलसीपुर 50, विधानसभा बलरामपुर 45, विधानसभा उतरौला में 03 मत कार्मिको द्वारा डाले गये। प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ अमनदीप डुली के अलावा समस्त एसडीएम, समस्त तहसीलदार, सहायक प्रभारी कार्मिक पीडी0 अनिल कुमार, डीएसटीओ ओंकार सिंह, परियोजना अर्थ शास्त्री वी0के0 श्रीवास्तव, डीपीआरओ, अल्पबचत अधिकारी राम प्रसाद, जिला कृषि अधिकारी मंजीत कुमार, अधि0 अभि0 जलनिगम मनोज कुमार सिंह व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे