सुनील उपाध्याय
बस्ती, 01 मई 2019। कांग्रेस प्रत्याशी राजकिशोर सिंह ने फीता काटकर लोकसभा चुनाव के प्रबंधन व प्रचार के लिये सदर विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन किया। कटेश्वरपार्क स्थित कांग्रेस भवन को प्रचार कार्यालय बनाया गया है। इस अवसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय व संचालन प्रेमशंकर द्विवेदी ने की।
अपने संक्षिप्त सम्बोधन में राजकिशोर सिंह ने कहा केवल बस्ती और पूर्वांचल ही नही समूचे देश में कांग्रेस की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। राहुल गांधी की तोबड़तोड़ और मतदाताओं के बीच पहुंचकर सीधे प्रियंका गांधी द्वारा मतदाताओं से वोट देने की अपील से विरोधियों के होश उड़ा दिये हैं। निःसंदेह मौजूदा सरकार के अत्याचार से जनता ऊब चुकी है और आजादी चाहती है। उन्होने कहा बस्ती की जनता ने बहुत स्नेह और आर्शीवाद दिया है, मौजूदा चुनाव में भी जनता ने अपना आर्शीवाद दिया तो उत्तर प्रदेश में बस्ती का नाम विकास के मामले में सबसे पहले आयेगा।
इस अवसर पर जाने माने व्यापारी नेता एवं बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष आनंद राजपाल, आलम भाई दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये। इसके अलावा किसान पी जी कालेज के अध्यक्ष अमन सिंह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, एपीएन पीजी कालेज के महामंत्री विशाल गौड़, निषाद एकता मंच के जिला अध्यक्ष और समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष सोमनाथ निषाद, व्यापारी नेता हाजी मोहम्मद आलम, लाल जी सिंह, बैजनाथ गुप्ता, छात्र नेता मनीष गौतम, डब्लू चौधरी, मोन्टी श्रीवास्तव, सौरभ सिह, भाजपा महिला मोर्चा की हाजरा तबस्सुम, फातिमा बेग़म, भोलू श्रीवास्तव ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया। सभी का स्वागत करते हुए काँग्रेस प्रत्याशी राजकिशोर सिह तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय ने फूल मामला पहनाकर उनका स्वागत किया।
राजकिशोर सिंह ने घरसोइया, रूधौली, देईसांड बाजार में जनसंपर्क कर बस्ती के विकास के लिये अपने पक्ष में वोट देने की अपील किया। उन्होने रूधौली, कमरूलहुदा, मो. सिद्धीक, सईद अहमद, सचिन शुक्ला, देईसांड बाजार में पार्टी के प्रचार कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अंबिका सिंह, रामजियावन, छोटेलाल तिवारी, राममिलन चतुर्वेदी, राना दिनेश प्रताप सिंह, अंकुर वर्मा, विपिन राय, मुनीर, अतीउल्लाह सिद्धीकी, वाहिद सिद्धीकी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, डा. आरजी सिंह, मो. रफीक खां, कौशल त्रिपाठी, प्रमोद दुबे, रामधीरज चौधरी, सुरेन्द्र मिश्रा, डा. बीएच रिज़वी, गिरजा कुमार पाण्डेय, पीएन दुबे, आदित्य त्रिपाठी, दुर्गेश त्रिपाठी महिला कांग्रेस अध्यक्ष शीला शर्मा, ज्योति पाण्डेय, नीलम विश्वकर्मा , मोहम्मद अकरम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ