Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दीवार गिरने से हुई 45 वर्षीय महिला की मौत





बनारसी चौधरी
बेलहर, संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत भिटिया में एक घर की दीवार की पिलर गिरने से राजपती देवी पत्नी श्याम करन घायल हो गई थी जिसके बाद महिला के परिजनों ने प्राथमिक उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां ले गये। जहाँ डॉक्टरों ने जांचोपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया। 


इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँच कर पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुऐ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


बताते चले कि मृत महिला के पति का एक वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी है। जिसके बाद मृत महिला के बच्चो के सर से पिता की छाया भी चली गई थी। इसके बाद अब मां भी साथ छोड़ कर चली गई। महिला का बेटा रमेश, संदीप के साथ ही 12 वर्षीय बहन नन्दनी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। इस घटना से पूरे ग्रामपंचायत में मातम का माहौल हो गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे