Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ग्रामीणो का विरोध प्रदर्शन लाया रंग, मानव वध के आरोपी हुए गिरफ्तार




आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। मेंहदावल थानांतर्गत ग्रामपंचायत जमोहरा में बीते दिन दो पक्षो में जमीनी विवाद को लेकर जमकर लाठी डंडे चले थे। जिनमें एक युवक दीनानाथ के सर में काफी चोटे आयी थी जिस पर ग्रामीणो की सहायता से मेंहदावल सीएचसी लाया गया जहाँ पर गम्भीर हालत के मद्देनजर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उक्त युवक को मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ के लिए रेफर किया गया था।


 जहाँ पर परिजनों द्वारा लखनऊ जाते समय ही बीच रास्ते मे युवक ने दम तोड़ दिया था। जिसके बाद परिजनों ने लाश को मेंहदावल थाने में ले आये और ग्रामीणो द्धारा सभी दोषियों पर कार्यवाही की मांग किया जाने लगा। जिसपर पुलिस द्वारा लाश का पंचनामा करते हुए पीएम हेतू भेज दिया गया। इस मारपीट के बाबत प्रारंभ में एसओ द्वारा उपरोक्त अपराधियों पर कोई विशेष कार्यवाही न होने से ग्रामीणो में रोष उत्पन्न हो गया। जिससे नाराज ग्रामीणो ने युवक के मरने के बाद मेंहदावल अस्पताल तिराहे की सड़क को जाम कर दिया। जिससे आवागमन पूरीतरह से अवरुद्ध हो गया और पुलिस प्रशासन भी दबाव में आ गया। इस धरना प्रदर्शन के मौके पर सीओ गयादत मिश्र ने ग्रामीणो को बेहद ही संवेदनशील तरीक़े से समझाया। इसके साथ ही सीओ ने दो दिन में आरोपी  गिरफ्तार कर लेने भरोसा दिया।


 इसके साथ ही धरना प्रदर्शन को समाप्त करवाया। आज उसीक्रम में मेंहदावल थानाध्यक्ष की अगुवाई में अपराधिक मानव वध के आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। थाने में दर्ज मुकदमा आ0संख्या 108/19 में आईपीसी की धारा 147,148,323,504,506, 304 एवं 120(ब) के बाबत वांछित मानव वध के आरोपी रोशन साहनी पुत्र मंगरु व गोरे उर्फ सूरज दुधनाथ निषाद निवासीगण जमोहरा थाना मेंहदावल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। तीसरे वांछित आरोपी गनपत पुत्र मंगरु ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके साथ ही तीन शान्तिभंग के आरोपियों को भी गिरफ्तार लिया गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे