प्रतापगढ़ : ग्राम पंचायत मरहा के गया प्रसाद श्रीवास्तव इण्टर कालेज रानीपुर में मतदाता जागरूकता अभियान के क्रम में अंतरराष्ट्रीय मजदूर के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बी०के० श्रीवास्तव ने कहा कि बाल मजदूरी एक अभिशाप है। जिसके कारण बच्चों का बचपन और भविष्य दोनों बेकार हो जाता है । उन्होंने सभी लोगो से कहा कि सरकार के द्वारा बाल श्रम निषेध कानून बनाकर बाल मजदूरी पर रोक लगाई गई है किंतु अभी भी हमें बच्चे काम करते हुए दिखाई दे जाते है हमें ऐसे बच्चे की आगे आकर मदद करनी चाहिए।
इसी क्रम में उपराष्ट्रपति द्वारा सम्मानित मुन्नी बेगम ने कहा कि मजदूर अपने मेहनत के बल पर मिट्टी से सोना उगा लेते है ।
बाल मजदूरी पर चर्चा करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा दुकानों,कारखानों होटल आदि में देखा जाता है। जिससे बच्चे पढ़ना, खेलना,छोड़कर काम करने को विवश हो जाते है । उनके आँखों में पनपते सपने नष्ट हो जाते है,और उनका बचपन कब बीत जाता है पता नहीं चलता। मजदूर अपने मेनहत से सबके सपनों में भरता है रंग। इस क्रम में हकीम अंसारी ने कहा कि इन वाले 12 मई को बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लेना है। ताकि हमारा लोकतंत्र मजबूत हो सके। एक अच्छी सरकार की स्थापना हो सके जिससे आप सभी मज़दूर वर्ग का योगदान आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन अच्छेलाल बिन्द ने किया तथा शिवकुमारी,शकुन्तला,आरती, बृजलाल,बिन्दू, राकेश,सीताराम वर्मा,अनिल वर्मा,ने अपने विचार रखे। कार्यकम के अंत में इस कार्यक्रम के संयोजक श्याम शंकर शुक्ल ने सभी का आभार व्यक्त किया और बताया कि ऐसे बच्चों की मदद के लिए तरुण के चेतना के द्वारा चाइल्ड लाइन के साथ मिलकर एक कार्यक्रम प्रतापगढ़ में चलाया जायेगा जिससे हम उन बच्चों की मदद कर सके,उसका हेल्पलाइन नंबर 1098 है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ