आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस-सपा-बसपा पर जमकर हमला किया। सीएम योगी ने संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र के हैसर बाजार के मानसिंह बाग में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस-सपा-बसपा ये देश के लिए जहर हैं और मोदी इन सबके लिए कहर हैं, उन्होंने कहा कि सपा-बसपा के शासन में बिजली की भी जाति होती थी, दिवाली होली पर नही आती थी ईद पर आती थी, लेकिन बीजेपी की सरकार में सभी त्यौहारो पर एक समान व्यवस्था दी गयी है।
वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 4 चरणों के चुनाव हो चुके है, और आम आदमी का अब एक ही नारा, फिर एक बार मोदी सरकार. उन्होंने कहा कि 55 साल तक कांग्रेस ने शासन किया, देश के सम्मान को घटाया। देश में भ्रष्टाचार के कारण नक्सलवाद और आतंकवाद बढ़ा।
कांग्रेस की सरकार में पाकिस्तान हमारे सैनिकों के सिर काट रहा था, आतंकवाद बढ़ रहा था लेकिन राजनीतिक अकर्मण्यता के कारण देश ये सब झेलने को मजबूर था।लेकिन 5 साल मोदी सरकार रही पाकिस्तान घुटने पर आ गया।विश्व में अलग थलग पड़ गया। मोदी सरकार में आतंकी कैम्प को नष्ट किया गया। पुलवामा के बाद ने अपने शहीदों का बदला लिया, पाकीस्तान के अंदर आतंकियों को घुशकर मारा.
वहीं सपा बसपा पर हमला करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में 7 बार सपा बसपा के मुख्यमंत्री रहे लेकिन ये लोग प्रदेश में जाति का जहर बोते रहे।उन्होंने कहा कि ये लोग देश के लिए जहर हैं, और मोदी जी इन सबके लिए कहर है।साथ ही सीएम योगी ने मोदी सरकार की विकास कार्य को गिनाते हुए कहा कि 55 साल में जो काम नही हुआ वो मात्र पांच साल में हो गया है. उन्होंने कहा की पहले यूपी में सत्ता के सरक्षण में चलता था जमीनों पर कब्जा लेकिन अब अपराधियो के लिए मात्र दो जगह ही है पहला जेल या तो राम नाम सत्य।
वही सीएम ने गन्ना किसानों को लेकर कहा कि 2011 से 2017 तक किसानों का उत्पीणन होता रहा, भुगतान नही किया गया। किसानों पर गोलियां चलवाई गयी, लेकिन हमने सरकार बनने के बाद मुंडेरवा में नई चीनी मिल बनाई और दो साल के अंदर 68 हजार करोड़ रुपया किसानों को भुगतान किया।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एथेनॉल भी बनेगा और बिजली भी पैदा होगी, लोगों को रोजगार मिलेगा।सीएम ने कहा कि जब तक किसान के खेत मे गन्ना होगा मिल बन्द नही होगी और जिसने किसानों का उत्पीड़न किया वो जेल के अंदर होगा।
सीएम ने कहा, चीनी मिलों को बेचने के मामले में बसपा मुखिया के ऊपर मुकदमा दर्ज हो गया है, जांच हो रही है। उन्होंने कहा कि
हमने किसी के साथ भेदभाव नही किया, जो भी पात्र था उसे सारी योजनाएं मिलीं।हमारी सरकार का एक ही नारा है सबका साथ सबका विकास।दरअसल सीएम योगी संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी प्रवीण निषाद के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान पाँचों विधायक,निषाद पार्टीअध्यक्ष डाँ० संजय निषाद समेत पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ