वासुदेव यादव
अयोध्या। बस्ती जिला के परशुरामपुर ब्लॉक अंतरगत मखौड़ाधाम में श्रीराम जानकी मंदिर के प्रांगण में 7 मई से विशाल श्रीराम महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। यह आयोजन 13 मई तक चलता रहेगा।
कार्यक्रम के मुख्य प्रेरणास्रोत व आयोजक अयोध्या राजा दशरथ महल मंदिर के गौ सन्त सेवी परमार्थी परम् पूज्य महंत बिंदु गदाचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में होगा।
कार्यक्रम के संदर्भ में युवा परमार्थी गौ सन्त विद्यार्थी सेवी संत स्वामी रामभूषणदास महाराज कृपालुजी महाराज महाराज ने बताया कि यहां हर वर्ष परंपरागत रूप से यह श्री राम महायज्ञ होता है। मखौड़ा धाम में ही राजा दशरथ जी ने पुत्रष्टि यज्ञ किया था। जिसके चलते राम लक्ष्मण सहित चार पुत्र की प्राप्ति हुई थी। अतः यह पर भक्त गण अपनी मनौती हेतु यज्ञ में आकर सहभागी बनते है। उनके इच्छाओं की पूर्ति होती है।
इसी क्रम में यह आयोजन हर वर्ष स्वामी देवेंद्र प्रसाद आचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किया जाता है। जिसमे हजारो की संख्या में भक्त गण देश विदेश व कई जनपदों व प्रांतों से आते है।
कार्यक्रम के आयोजक सूर्य नारायण दास वैदिक ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य यजमान धीरुभाई भाई जगदीश भाई सापरिया सुपुत्र कुंवर जी भाई शांता बेन सपरिया पुणे महाराष्ट्र एवं समस्त क्षेत्रवासियों ग्रामवासी परशुरामपुर क्षेत्र के सम्मानित जनता है।
श्री महंत ने कहा है कि इस धार्मिक आयोजन में सभी भक्तगण तन मन धन से सेवा कर व भाग लेकर पुण्य के सहभागी बने। उन्होंने बताया कि 7 मई को यहां से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी । तत्पश्चात कार्यक्रम का श्री गणेश होगा। यहां पर सुबह और शाम धार्मिक आयोजन होंगे तो वहीं दोपहर श्री राम महायज्ञ का भव्य आयोजन होगा । जबकि देर शाम अयोध्या के संत महन्त रामायणी कथाव्यास आदि के सत्संग प्रवचन के अलावा देर रात रामलीला का मंचन भी आकर्षण का केंद्र होगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ