Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सत्तरह लाख ,पिच्चासी हजार, पन्द्रह मतदाता करेगे अपने मताधिकार का प्रयोग





अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो  । 6 मई को होने वाले सामन्य लोकसभा फैजाबाद सीट पर 17 लाख 85 हजार 15 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । जबकि सर्विस मतदाता की संख्या 2333 है।
      

उक्त जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि 54-फैजाबाद लोकसभा क्षेत्रान्तर्गत 05 विधानसभा क्षेत्र है जिले की कुल जनसंख्या 27 लाख 80 हजार 531 है। जबकी मतदाता सूची में इनरोल मतदाता की कुल संख्या 17 लाख 85 हजार 15 है जिसमें से 9 लाख 56 हजार 66 पुरूष मतदाता तथा 8 लाख 28 हजार 883 महिला मतदाता पंजीकृत है, जबकि अन्य मतदाता की संख्या 66 है। जनपद का ईपी रेशियो 64.20 है जेन्डर रेशियो जनसंख्या 961 है जबकि जेन्डर रेशियो मतदाता सूची 867 है।



जिला निर्वाचन अधिकारी श्री झा ने आगे बताया कि जनपद में 11237 दिव्यांग पेंशनर और वे सभी मतदाता है। मतदाताओं के सुगमतापूर्वक माधिकार हेतु कुल 1128 मतदान केन्द्र के अन्र्तगत 2079 मतदेय स्थल बनाये गये है जिसमें से 261 मतदेय स्थल शहरी क्षेत्र में तथा 1818 मतदेय स्थल ग्रामीण क्षेत्र में बनाये गये है। हर मतदेय स्थल पर एक-एक कुल 2079 बीएलओ को मतदाता की सुविधा हेतु तैनात किया गया है। साथ में 206 सुपरवाजर को भी लगाया गया है। उन्होनें आगे बताया कि भयमुक्त, शान्तिपूर्ण महौल में मतदान कराने हेतु 54-फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र को 25 जोन व 193 सेक्टर में बांटकर 25 जोनल व 193 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिये गये है जिनका सघन प्रशिक्षण कराने के साथ सभी को समय-समय पर ब्रीफ किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे