Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वेंटिलेटर पर है कांग्रेस पार्टी नहीं मिल रहे प्रत्याशी :अनुप्रिया





अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र में छठवें चरण के अंतर्गत 12 मई को मतदान संपन्न होना है । सभी पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों के माध्यम से एक दूसरे पर वार प्रत्यारोपित तेज कर चुकी हैं । आज जनपद बलरामपुर के शिवपुरा ब्लॉक मुख्यालय पर भाजपा की चुनावी जनसभा आयोजित की गई थी ।जनसभा को संबोधित करते हुए अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष व मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया । 


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद वेंटीलेटर पर है उसे प्रत्याशी ढूंढे नहीं मिल रहे हैं । ऐसी स्थिति में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने का दावा करें जो बेकार है । उन्होंने आतंकी मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किए जाने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कूटनीतिक तथा विदेश नीति की सफलता का प्रतीक है कि पिछले 10 वर्षों से जो प्रयास सफल नहीं हो पा रहे थे उसे मोदी ने सफल करके दिखा दिया है । 


आज विश्व के सभी देश भारत के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं ।विपक्ष को कोई मुद्दा नहीं मिल रहे हैं तो बेबुनियाद आरोप प्रत्यारोप लगाकर मोदी को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं । सभा में पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने भी कांग्रेस तथा सपा बसपा पर करारा प्रहार किया ।  उन्होंने भी कहा इन सभी पार्टियों के पास कोई मुद्दा नहीं है । अपने कार्यकाल में तीनों पार्टियों ने केवल भ्रष्टाचार किए हैं । अब जब अपने आपको घिरता देख रहे हैं तो सभी  एक साथ आ गए हैं । 


उन्होंने यह भी कहा कि 38 - 38 सीट पर गठबंधन करके देश के प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब जो पार्टियां देख रही हैं वह असंभव है कभी पूरा नहीं हो सकता । सभी नेताओं ने श्रावस्ती लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्रा को भारी मतों से विजई बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का जनता से अपील की । चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सांसद व प्रत्याशी दद्दन मिश्रा ने केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार को गरीब व असहाय लोगों का सच्चा हितैषी बताया । 


उन्होंने कहा कि देश तथा क्षेत्र के विकास के लिए मोदी के नेतृत्व में सरकार बनना जरूरी है । उन्होंने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे 5 साल क्षेत्र में रहकर सभी के सुख दुख का साझीदार रहा हूं । मुद्दतों से बन्द पड़ी परियोजनाओं को पूरा करा कर क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहा हूं । गोंण्ड गोरखपुर रेल लाइन को ब्रॉड गेज में करा कर चालू कर कराना , बहराइच खलीलाबाद नई रेल लाइन की स्वीकृति तथा भूमि पूजन करवा कर सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर कार्य किया जा रहा है ।


 सभा में जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, महिला जिला अध्यक्ष मंजू तिवारी, युवा नेता अपूर्व सिंह,  प्रदीप सिंह अपना दल के जिला अध्यक्ष शिव कुमार पटेल व लोकसभा प्रभारी रामसुंदर चौधरी सहित तमाम भाजपा के नेता व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे