रमेश कुमार मिश्र
तरबगंज गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र में अर्धसैनिक बलो के साथ इंस्पेक्टर की अगुआई में प्रमुख बाजारो में फ्लैगमार्च किया व स्वतंत्र निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अराजतत्वो में भय उत्पन्न किया।जिससे चुनाव में खलल डालने वालो के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जा सके।
बताते चले की आम चुनाव के मद्देनजर प्रभारी नीरिक्षक तरबगंज संजय कुमार दूबे की अगुआई में केन्द्रीये सुरक्षा बलो ने तरबगंज थानाक्षेत्र के आजाद नगर,विजयनगर,रगड़गंज,बेलसर,परसदा ,तरबगंज,रामापुर,पकड़ी,रामपुर टेगरहा,आदि प्रमुख स्थानो पर फ्लैगमार्च किया।चुनाव में गड़बड़ी करने वाले अपराधियो व अराजकतत्वो के ऊपर कड़ी निगाह रखने के लिए भय उत्पन्न किया।जिससे निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव हो सके।
इंस्पेक्टर तरबगंज संजय कुमार दूबे ने बताया की अपराधियों व अराजतत्वो जो चुनाव में खलल डालने का प्रयास करेगे उनके ऊपर तिसरी नजर से निगाह रखी जायेगी।पकड़े जाने में कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ