अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। आसन्न लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए आबकारी विभाग की टीम लगातार अवैध शराब निर्माण व बिक्री के विरुद्ध अभियान चला रहे हैं ।
ताजा मामले में थाना रेहरा बाजार अंतर्गत आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र के कई गांव में छापेमारी कर 300 किलोग्राम अवैध कच्ची शराब बनाने का कच्चा माल लहन तथा शराब बनाने के तमाम सामग्री बरामद किए हैं । टीम ने रहरा थाना क्षेत्र के ग्राम नवाकोल बरवारीजोत किशुनपुर ग्रांट व करियाकाडीह मैं छापेमारी करके 32 लीटर तैयार कच्ची शराब तथा 300 किलोग्राम लहन बरामद कर नष्ट करवाया ।
छापेमारी के दौरान मूला पत्नी जगदंबा तथा शेष राम को मौके से गिरफ्तार भी किया गया जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ