अवधेश तिवारी
बलरामपुर ।। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 में लगे मतदान व मतगणना कार्मिको को एमपीपी इण्टर कालेज में दूसरे चरण के अन्तिम दिन का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 28 अप्रैल से 02 मई तक दिया गया। प्रशिक्षण के पांचवें और अंतिम दिन आज कुल 16 कार्मिक अनुपस्थित रहे जिनके विरुद्ध नोडल अधिकारी द्वारा विभागीय कार्यवाई तथा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है ।
चुनाव कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार प्रशिक्षण के पांचवे दिन दो पालियों में मतदान कार्मिकों को ईवीएम व वीवीपैट, मतदान संबन्धी जानकारियां मास्टर ट्रेनरों द्वारा दी गई। मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान कार्मिकों को मतदान संबन्धी बारीकियां बताई गई । प्रोजेक्टर के माध्यम से भी कार्मिको को ईवीएम एवं वीवीपैट व मतदान संबन्धी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के अन्तिम दिन प्रथम पाली में 01 पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान कार्मिक 01, द्वितीय 08 एवं तृतीय 03 कुल मिलाकर 13 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। दूसरी पाली में 00 पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान कार्मिक 00, द्वितीय 02 एवं तृतीय 01 कुल मिलाकर 03 कार्मिक अनुपस्थित रहे। प्रथम एवं द्वितीय पाली में कुल मिलाकर 16 कार्मिक अनुपस्थित रहे, जिनके विरुद्ध प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने विभागीय कार्यवाही व एफआईआर कराने का निर्देश दिया।
सीडीओ/नोडल अधिकारी मतदान कार्मिक अमनदीप डुली ने अन्तिम दिन ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने पाँच दिवसीय प्रशिक्षण के अन्तिम दिन कार्मिकों के कौशल एवं आत्मविश्वास का परीक्षण किया। उन्होंने मास्टर ट्रेनरों की प्रशंसा करते हुये कहा कि वे प्रशिक्षण ले रहे कार्मिको को अच्छा प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि चुनाव ड्यूटी में लगाये गये कार्मिक लोकतंत्र के इस महाकुंभ में अपनी महती भूमिका निभाने में किसी प्रकार की कोई शिथिलता नहीं बरतेगें और वे अपनी जिम्मेदारियों के साथ पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगें।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के अन्तिम दिन कार्मिको को प्रशिक्षण दिलाया गया। कार्मिको ने प्रशिक्षण के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखते हुये पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण के पांचवे दिन एमपीपी इण्टर कालेज में बनाये गये मतदान केन्द्र पर पीठासीन अधिकारियों द्वारा कार्मिकों से मतदान कराया गया जिसमें विधानसभा गैंसड़ी में 61 मत कार्मिकों द्वारा डाले गये, जबकि विधानसभा तुलसीपुर 38, विधानसभा बलरामपुर 30, विधानसभा उतरौला में 00 मत कार्मिको द्वारा डाले गये।
प्रशिक्षण नोडल अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण में कुल 88128 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण के लिए आमान्त्रित किया गया था, जिसमें कुछ कार्मिक आवश्यक कारणवश प्रशिक्षण लेने में असमर्थ रहे। प्रशिक्षण के अन्तिम दिन तक कुल 180 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। कार्मिको को शतप्रतिशत गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिलाया गया। प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ अमनदीप डुली, समस्त एसडीएम, समस्त तहसीलदार, सहायक प्रभारी कार्मिक पीडी0 अनिल कुमार, डीएसटीओ ओंकार सिंह, परियोजना अर्थ शास्त्री वी0के0 श्रीवास्तव, डीपीआरओ, अल्पबचत अधिकारी राम प्रसाद, जिला कृषि अधिकारी मंजीत कुमार, अधि0 अभि0 जलनिगम मनोज कुमार सिंह व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ