Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कांग्रेस को बड़ा झटका प्रदेश महामंत्री व प्रवक्ता बीजेपी में शामिल






अखिलेश्वर तिवारी/वेद मिश्रा 
बलरामपुर ।। देश में हो रहे लोकसभा चुनाव के दौरान विभिन्न पार्टियों के नेताओं का दल बदलना भी लगातार जारी है । ताजा मामले में कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका उस समय लगा जब कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश कमेटी में महामंत्री तथा प्रदेश प्रवक्ता के पद पर आसीन अरुण प्रकाश सिंह ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली । इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर दिशाहीन राजनीति करने तथा नेतृत्व विहीन पार्टी होने का गंभीर आरोप लगाए हैं ।

                    
इस आशय की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव ने आज अटल भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस की दिशाहीन नीति तथा नेतृत्व क्षमता समाप्ति के कारण उनके प्रदेश स्तर के पुराने नेता अरुण प्रकाश सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है ।भारतीय जनता पार्टी उनका तहे दिल से स्वागत व अभिनंदन करती है । वार्ता के दौरान उनके साथ प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह व जिले के प्रभारी तथा सहारनपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष मेला राम पवार सहित कई भाजपा नेता भी मौजूद थे ।

अरुण प्रकाश सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर लगाये गंभीर
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए अरुण प्रकाश सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं । श्री सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि उन्होंने लंबे अरसे तक कांग्रेस पार्टी में रहकर कांग्रेस की सेवा की है । छोटे से पद से शुरुआत करके प्रदेश कमेटी में महामंत्री तथा प्रवक्ता के पद तक का सफर उन्होंने पूरी समर्पण के साथ निभाया है परंतु वर्तमान समय में जिस प्रकार कांग्रेश दिशाहीन होती जा रही है, नेतृत्व क्षमता समाप्त हो रही है, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा देश हित में बयान नहीं दिए जा रहे हैं, 


देश विरोधी ताकतों का समर्थन किया जा रहा है, यह सब देखकर उन्हें कांग्रेस पार्टी में रहना कतई गवारा नहीं है । दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व देश हित, समाज हित तथा जनता के हित में लगातार फैसले ले रही है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को जो स्थान विश्व में हासिल हुआ है वह आज तक कभी नहीं हो पाया था । कांग्रेस पार्टी सहित तमाम क्षेत्रीय दल जो एक दूसरे के विरोधी रहे हैं वह आज सिर्फ एक ही व्यक्ति नरेंद्र मोदी के विरोध में खड़े नजर आ रहे हैं और उन सब के हां में हां कांग्रेस के नेता भी मिला रहे हैं ।

 किसी के पास देश के हित में बोलने का कोई मुद्दा ही नहीं रहा । इन सारी बातों के कारण ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व क्षमता तथा कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है । उन्होंने यह भी कहा कि वे जब तक जीवित रहेंगे भाजपा के साथ ही रहेंगे । उन्होंने कहा कि देश को अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जरूरत है और उसके लिए श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र को दद्दन मिश्रा की आवश्यकता है । 


उन्होंने कहा कि उनके 40 साल के राजनीतिक जीवन में उन्होंने ऐसा सांसद नहीं देखा जो किसी भी व्यक्ति के आमंत्रण पर उपस्थित हो रहा हो । दद्दन मिश्रा एकमात्र ऐसे सांसद रहे हैं जिन्होंने हर व्यक्ति के घर जाकर उसका आमंत्रण स्वीकार किया है । क्षेत्र में सबसे अधिक रहने वाले पहले सांसद दद्दन मिश्रा हैं जिन्होंने कीर्तिमान बलरामपुर के इतिहास में बनाया है । उन्होंने जनता से अपील की कि देश हित में तथा क्षेत्र के विकास के लिये दद्दन मिश्रा को अवश्य जितायें ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे