Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सार्टसर्किट से लगी आग में बाबा नाती झुलसे, नाती की हुई दर्दनाक मौत





रमेश कुमार मिश्र.
तरबगंज गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के झलिहनपुरवा गाँव में एक किराना स्टोर में अचानक सार्टसर्किट से आग लग गयी जब तक कुछ समझ पाते तब आग पूरे दुकान में फैल गयी और चार वर्ष का बालक आग के बीच फंस गया जिसे निकालने दौडे बाबा भी आग में कूद पड़े और पूरी तरह से झुलस गये।बच्चे की दुकान में ही फंसकर दर्दनाक मौत हो गयी व बाबा को जिलास्पताल गोण्डा में भर्ती कराया गया जहाँ से नाजुक हालात देखते हुए डाक्टरो ने लखनऊ रिफर कर दिया।मौके पर पहुँची पुलिस ने आग बुझवाकर बच्चे का शव निकाला।



बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र के गौहानी गाँव के मजरा झलिहनपुरवा निवासी अरूण कुमार तिवारी तरबगंज नबाबगंज हाईवे मार्ग के बागल अपनी दुकान बनवाकर किराना स्टोर की दुकान कर रहे थे।और बगल की दुकान में इलाहाबाद बैंक का ग्राहक सेवा केन्द्र की चला रहे थे।अचानक दिनाँक 02/05/2019की शाम लगभग 6बजे सार्टशर्किट से किराना स्टोर में आग लग गयी।जब तक अरूण कुमार कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरे दुकान को अपने आगोश में लेलिया।और दुकान के अन्दर खेल रहा 4वर्ष का प्रिश आग की चपेट में आगया।बाबा अरूण कुमार नाती को बचाने आग में कूद पड़े व पूरी तरह से झुलस गये।घर वाले अरूण कुमार तिवारी 55पुत्र केशवदत्त तिवारी को गोण्डा अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ से हालात गम्भीर देखते हुए डाक्टरो ने लखनऊ रिफर कर दिया।


नाती प्रिंश 4वर्ष पुत्र आलोक कुमार तिवारी की दुकान में दर्दनाक मौत हो गयी।बेटे को बचाने दौड़े आलोक भी झुलस गये।मौके पर पहुँचे प्रभारी नीरिक्षक तरबगंज संजय कुमार दूबे व सीओ कृष्ण चन्द्र सिंह ने आग बुझवाकर बच्चे के शव को निकाला व पंचनामा करके पोस्टमार्टम में भेजा।
वही चुनाव प्रचार कर रहे लोकसभा क्षेत्र कैसरगंज के भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह व हिन्दू युवावाहिनि के जिलाध्यक्ष शारदाकान्त पाण्डेय भी पहुंचे।


प्रभारी नीरिक्षक तरबगंज संजय कुमार दूबे ने बताया की आग प्रथम दृष्टया सार्टशर्किट से लगना प्रतीत होता है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रेट्रोल भी दुकान में रखा था।घटना की जाँच की जारही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे