अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय स्थित महारानी लाल कुंवरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ एनके सिंह के निर्देशन में प्राणी विज्ञान विभाग द्वारा जेंडर इक्विटी विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में संयुक्त जिला चिकित्सालय के फिजिशियन डॉक्टर तथा विद्यालय के कई प्रवक्ताओं ने वर्तमान परिवेश में महिला स्वास्थ्य पर अपने विचार रखें ।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए संयुक्त जिला चिकित्सालय के फिजीशियन डॉक्टर गिरिधर चौहान ने महिलाओं में होने वाली विभिन्न समस्याओं तथा उनके कारण पर विस्तार से चर्चा की । उन्होंने अपने व्याख्यान में महिलाओं में होने वाली तमाम आंतरिक समस्याओं के प्रमुख कारण तथा उनसे बचने के उपाय की जानकारी दी । उन्होंने हमारे देश में अशिक्षा बाल विवाह कुप्रथा तथा जागरूकता में कमी के चलते उत्पन्न होने वाली विभिन्न समस्याओं के विषय में जानकारी दी ।
उन्होंने कहा कि लड़कियों को शिक्षित कर के उन्हें जागरूक कर दिया जाए तो तमाम समस्याएं अपने आप समाप्त हो जाएंगी । उन्होंने बाल विवाह, घरेलू वातावरण, बढ़ती मातृ मृत्यु दर तथा मनोवैज्ञानिक संकीर्णता को भी महिला स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार ठहराया । प्राणी विज्ञान के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए केंद्र तथा राज्य सरकारों द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी ।
गोष्ठी को परीक्षा प्रभारी डॉ सद्गुरु प्रकाश, डॉ एस के त्रिपाठी, डॉ आर बी त्रिपाठी, डॉ देवेंद्र कुमार चौहान तथा मणिका मिश्र ने भी संबोधित किया । सभी ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर अपने अपने विचार रखें ।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आनंद कुमार ने किया । इस अवसर पर उषा पांडे, साक्षी श्रीवास्तव, अविनाश, राहुल चौरसिया, व पी डी शुक्ला सहित तमाम छात्र छात्राएं मौजूद थी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ