Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अलावा किसी भी पार्टी से नहीं होगा देश का भला:शिवपाल यादव






अखिलेश्वर तिवारी 
कांग्रेस भाजपा तथा माया व अखिलेश ने देश के साथ किया धोखा
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के विधानसभा क्षेत्र उतरौला में आगामी 6 मई को पांचवें चरण में मतदान संपन्न होना है । गोंडा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उतरौला विधानसभा क्षेत्र में आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अपने पार्टी प्रत्याशी कुतुबुद्दीन डायमंड के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया । अपने संबोधन में शिवपाल यादव ने एक ओर जहां  खुद की पार्टी का  चीख चीख कर गुणगान किया  वहीं  देश के अन्य सभी पार्टियों  को देश के लिए  घातक बताया  । 



उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के 5 वर्षों के कार्यकाल को पूरी तरह से विफल बताया  तथा योगी सरकार पर भी तंज कसते हुए कहा कि योगी राज में अफसरशाही बेलगाम हो चुकी हैं । उन्होंने अखिलेश तथा मायावती के बीच हुए गठबंधन को भी देश के लिए सबसे बड़ा घातक बताया ।उन्होंने कहा कि यह गठबंधन देश के लिए हितकर नहीं होगा । मायावती का तो कोई भरोसा किया ही नहीं जा सकता । उन्होंने मायावती पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सबसे बड़ी अवसरवादी व्यक्ति हैं । 


मायावती पर भरोसा बिल्कुल नहीं किया जा सकता है । उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर प्रहार किए और कहा कि कांग्रेस से भी देश का भला नहीं हो सकता । उन्होंने यह भी कहा कि अगर देश का भला हो सकता है तो वह केवल प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के द्वारा ही हो सकता है । उन्होंने देश के भलाई के लिए ही पार्टी का गठन किया है । शिवपाल यादव ने कहां की सिर्फ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के द्वारा ही देश का भला संभव है । मायावती अखिलेश यादव या फिर कांग्रेस व भाजपा देश की भला कभी नहीं कर सकती यह सभी पार्टियां अपने स्वार्थ के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करती हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे